-->

Ticker

6/recent/ticker-posts

कल ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे डाक विभाग के जनसेवा कार्यों पर चर्चा

PM-discuss-about-india-post-in-man-ki-baat-tomorrow


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाक विभाग द्वारा किए जा रहे जन सेवा कार्याें पर कल 26 अप्रैल को होने वाले मन की बात में पोस्टमैन की हौंसला अफजाई करेंगे। बात की जानकारी देते हुए संचार मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा लोगों को स्टे होम के लिए प्रेरित कर रहे डाकियों पर आधारित होगा कल का मन की बात कार्यक्रम। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाकियों द्वारा लोगों को घर-घर आधार इनैबल्ड डिवाइस के माध्यम से पहुंचाये जा रहे भुगतान के माध्यम को खूब सराहा है और उन्होंने अपने ट्विटर हैण्डल से सभी डाकियों को बधाई भी दी है। उन्होंने जनसेवा के कार्याें में डाकियों द्वारा अपना जान जोखिम में डालकर लोगों को घर बैठे मेडिसिन, राशन आदि पहुंचाने के कार्य की खूब सराहना की है। उन्होंने बताया  कि आज का डाकिया डाक ही नहीं पैसा भी ला रहा है, साथ ही वह जनसेवा कार्यों में अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है। प्रधानमंत्री के ट्विट पर रिप्लाई देते हुए संचार मंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया है और उन्होंने लिखा है कि आपका यह ट्विट डाककर्मचारियों में जोश और जज्बे का संचार करेगा जिससे वे दोगुने उत्साह से कार्य करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे डीडी नेशनल पर होगा

PM-discuss-about-india-post-in-man-ki-baat-tomorrow

Post a Comment

1 Comments