-->

Ticker

6/recent/ticker-posts

बोनस के आदेश कल हो सकते हैं जारी, 60 दिनों के होंगे आदेश / Bonus order can be released tomorrow

Post office Bonus news

वित्त मंत्रालय कल बोनस के आदेश जारी कर सकती है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज पत्रावली पर संबंधित के हस्ताक्षर हो गए हैं और 60 दिनों के लिए बोनस के आदेश कल जारी हो सकते हैं। गौरतलब है कि रेलवे अपने कर्मचारियों के लिए अलग से बोनस आदेश 78 दिनों के लिए जारी कर चुकी है, इसके अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों के आदेश 60 दिवस के लिए जारी होते हैं। 

दशहरे से पहले मिलेगा बोनस/ Bonus order can be released tomorrow 

आमतौर पर सरकार दशहरे से पहले कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देती है। गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय एक प्रस्ताव पहले ही केंद्रीय कैबिनेट को भेज चुकी है और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसपर कैबिनेट की मुहर भी लग चुकी है। अब यदि कल आदेश जारी होते हैं तो कर्मचारियों को दशहरे से पहले इसका भुगतान कर दिया जाएगा।

डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के अनुसार इसका फायदा केवल उन्हीें कर्मचारियों को मिलेगा जो 31-03-2022 को सेवा में थे और वर्ष 2021-22 के दौरान कम से कम छह माह की निरंतर सेवा दी है।

Post a Comment

0 Comments