-->

Ticker

भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने मनायी आम्बेडकर जयंती


भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से परमपूजनिय बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की जयंती का उत्सव प्रदेश के सभी मंडलों में मनाया गया। धौलपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम हुआ तो वहीं अन्य मंडलो में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जयपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री श्री विकास तिवारी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का मानना था कि आजादी का मतलब सिर्फ अधिकार पाना भर नहीं है। इसलिये हमारे संविधान में सरकार और नागरिकों के अधिकारों के साथ ही उनके कर्तव्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। बाबा साहेब ने संविधान सभा में दिये गये भाषण में कहा था कि स्वतंत्रता आनंद का विषय है, पर अब हमें अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा।
श्री तिवारी ने आगे कहा कि अंबेडकर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के खिलाफ थे जो जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा  देता है। बाबा साहब के जीवन एवं विचारों को आज जीवंत करने का समय है। 
हम सभी को भारतीय डाक कर्मचारी संघ को उन्ही के पदचिन्हों पर आगे बढ़ाना है । इस अवसर पर मंडल की नयी कार्यकारिणी के गठन की घोषणा मुख्यअतिथि श्री विकास तिवारी ने की। महेंद्र शर्मा को मंडल सचिव, बनवारी लाल को अध्यक्ष एवं अशोक कुशवाह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री श्री विकास तिवारी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का मानना था कि आजादी का मतलब सिर्फ अधिकार पाना भर नहीं है। इसलिये हमारे संविधान में सरकार और नागरिकों के अधिकारों के साथ ही उनके कर्तव्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। बाबा साहेब ने संविधान सभा में दिये गये भाषण में कहा था कि स्वतंत्रता आनंद का विषय है, पर अब हमें अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा।
श्री तिवारी ने आगे कहा कि अंबेडकर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के खिलाफ थे जो जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा  देता है। बाबा साहब के जीवन एवं विचारों को आज जीवंत करने का समय है।
हम सभी को भारतीय डाक कर्मचारी संघ को उन्ही के पदचिन्हों पर आगे बढ़ाना है । इस अवसर पर मंडल की नयी कार्यकारिणी के गठन की घोषणा मुख्यअतिथि श्री विकास तिवारी ने की। महेंद्र शर्मा को मंडल सचिव, बनवारी लाल को अध्यक्ष एवं अशोक कुशवाह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

Post a Comment

1 Comments