-->

Ticker

डाक कर्मचारियों की बुलंद आवाज होगा भारतीय डाक कर्मचारी संघ: तिवारी


भारतीय डाक कर्मचारी संघ श्रीगंगानगर का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन (ग्रुप सी, पोस्टमैन एवं एमटीएस और जीडीएस) भाटिया धर्मशाला में संघ के परिमंडल सचिव एवं महासंघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विकास तिवारी के निर्देशन में हुआ। श्री तिवारी ने कहा कि अब भारतीय डाक कर्मचारी संघ डाक कर्मचारियों की बुलंद आवाज बनेगा। कर्मचारी अपने प्रत्येक कार्य के लिए संघ के पदाधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि लाल झंडे वाली यूनियन ने कर्मचारियों की आवाज को दबा दिया है। यह केवल अपने स्वार्थ से युनियन चला रहे हैं, इसलिए आज कर्मचारियों को जागने की आवश्यकता है। 
कार्यक्रम के दौरान ही तीनो यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्रुप सी से श्री राकेश वर्मा को मंडल सचिव, जितेंद्र स्वामी को मंडल कोषाध्यक्ष एवं रमेश स्वामी को संरक्षक चुना गया।

Post a Comment

0 Comments