-->

Ticker

6/recent/ticker-posts

रोडवेजकर्मियों की रैली-धरना-प्रदर्शन : वर्तमान सरकार की अनदेखी का विरोध


जयपुर, 18 जुलाई 2019- भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैड़रेशन एवम् राजस्थान परिवहन निगम सेवानिवृत संयुक्त कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में आज रोडवेजकर्मियों ने बड़ी संख्या में रैली-धरना-प्रदर्शन किया। रैली प्रातः11.00 बजे सिन्धी कैम्प से रवाना होनी नियत थी। परन्तु पुलिस की हठधर्मिता के कारण रैली को शहीद स्मारक से रवाना करना पड़ा, रैली सरदार पटेल मार्ग से चैंमू हाउस चैराहा होते हुए निगम मुख्यालय पहुँची, निगम मुख्यालय पर रोड़वेजकर्मियों ने प्रदर्शन कर सभा की, कार्यक्रम में प्रदेशभर के 5 हजार से भी अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मन्त्री एवम् प्रभारी परिवहन उद्योग श्री राजबिहारी शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव से पूर्व आश्वासन दिया था कि यदि हम सत्ता में आये तो आपकी सभी मांगो को पूरा किया जायेगा, श्री शर्मा ने बताया कि रोड़वेजकर्मियों को सातवां वेतनमान देने, सेवानिवृति परिलाभों का भुगतान करने, नई बसें खरीदने सहित 19 सूत्रीय मांगपत्र देते हुए सरकार को याद दिलाने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। क्योकि सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार द्वारा रोड़वेज की उपेक्षा की गई है एवम् बजट में किसी भी प्रकार का प्रावधान रोड़वेज हेतु नहीं किया गया है।
फैड़रेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री नत्थूसिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान में रोडवेज में हडताल जैसा कदम आत्मधाती है फिर भी कई संगठन रोडवेज में हड़ताल जैसी कार्यवाही के लिए लोगों को उकसाते हंै इससे निगम को धाटा और निजी वाहन स्वामियों को फायदा पहुँचता है।
भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के अ.भा.अध्यक्ष श्री वी.आर.वांछानी ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में परिवहन निगम को चलाने की कोई एक नीति नहीं है, राष्ट्रीय स्तर पर लाकड़ा कमेटी द्वारा सुझाई गई परिवहन नीति रिपोर्ट लागू की जानी चाहिए।
भारतीय परिवहन मजदूर महासंध के अ.भा.महामंत्री श्री रविन्द्र हिमते ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार परिवहन निगमों को अपने नियंत्रण में तो रखना चाहती है मगर इसके घाटे की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। परिवहन निगमों में अपनाई जा रही ठेका प्रथा पर रोक लगाई जानी चाहिए।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री बिशन सिंह जी तंवर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ रोड़वेज कर्मियों के आन्दोलन में उनके साथ है। यदि आवश्यकता पड़ी तो बिजली, जलदाय, आंगनबाड़ी, राज्य कर्मचारी संगठन को आन्दोलन में उतारा जायेगा।
सभा को भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय पदाधिकारी श्री एस.के.राठौड़, प्रदेश संगठन मंत्री हरिमोहन शर्मा, फैड़रेशन के प्रदेश महामंत्री श्री महेश चतुर्वेदी सहित कई प्रदेश पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
अन्त में प्रतिनिधिमण्डल निगम की प्रबन्ध निदेशक से मिला और उन्हे संगठन का मांगपत्र दिया व राज्य सरकार और निगम प्रशासन द्वारा मांगपत्र पर शीध्र विस्तृत वार्ता करने तथा समाधान का आश्वासन दिया गया।

Post a Comment

0 Comments