-->

Ticker

6/recent/ticker-posts

आईपीपीबी ग्राहकों के लिए माइक्रोएटीएम से निकासी की राशि पचास हजार हुई

भारतीय डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंन्ट्स बैंक ने लाॅकडाउन के दौरान ग्राहकों की जरूरतों के ध्यान रखते हुए माइक्रोएटीएम से निकासी की राशि बढ़ा दी है। अब ग्राहक एक दिन में अधिकतम रुपए 50,000/- की राशि अपने आईपीपीबी खाते से निकाल सकेंगे। 
गौरतलब है कि भारतीय डाक विभाग ने लाॅकडाउन के दौरान जनसेवा की मुहिम शुरू की है, जिसके तहत विभाग ग्राहकों को घर-घर आधार इनैबल्ड पेमेंट्स सिस्टम के माध्यम से धनराशि पहुंचाने का काम कर रहा है।
ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने यह सुविधा शुरू की है। यह सुविधा अस्थाई रूप से 18 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक ग्राहकों को मिलेगी।
पहले यह निकासी की राशि अधिकतम रुपए 25000/- थी, जिसे अब आईपीपी ने बढ़ाकर अधिकतम रुपए 50000/- किया है।

Post a Comment

0 Comments