-->

Ticker

6/recent/ticker-posts

अब डाकिया डाक ही नहीं पैसे भी लेकर आया हैः आईपीपीबी एईपीएस सिस्टम

dakiya-daak-hi-nahi-paise-bhi-laya

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा 3 मई तक देशभर में लॉक डाउन जारी है। इस दौरान गरीब लोगों को सहायता देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राहत पैकेज जारी किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं के जनधन खातों में 3 महीने तक प्रति महीना रुपए 500 देना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली रुपए 2000 की पहली किस्त देना, मुफ्त राशन देना तथा उज्जवला योजना के अंतर्गत तीन गैस मुक्त देनार। इन सभी योजनाओं के लाभ लाभार्थियों को अपने बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के द्वारा दिए जा रहे हैं। हालांकि इस परिस्थिति में दूरदराज के गांव में रहने वाले लोग बैंक तक पहुंचने में असुविधा महसूस कर रहे हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए डाक विभाग आगे आया है। डाक विभाग की पोस्टल पेमेंट बैंक के जरिए आधार कार्ड के द्वारा लोगों को गांव में डाकपाल द्वारा पैसे निकाल कर दिए जा रहे हैं। आधार कार्ड आधारित इस पेमेंट सिस्टम की विशेषता यह है कि व्यक्ति का खाता किसी भी बैंक में हो, फिर भी वह पोस्टल पेमेंट बैंक के द्वारा यह पैसा निकाल सकता है। इसकी वजह से इस मुश्किल घड़ी में देशभर के सभी डाकघर और डाक विभाग के कर्मचारी गाँव के लोगो के लिए सही मायने में कोरोना वॉरियर साबित हो रहे है।
डाक विभाग के डूंगरपुर मण्डल द्वारा लगातार इस क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। और लोगों को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा काफी प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनता द्वारा डाक विभाग के इन प्रयासों की सराहना भी मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments