-->

Ticker

भारतीय मजदूर संघ ने गृहमंत्री को सौंपा मजदूर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन

bms-handed-over-memorandum-to-home-minister-on-problems-of-labour

भारतीजय मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन एवं अखिल भारतीय महामंत्री विरजेश उपाध्याय ने गृहमंत्री अमित शाह को प्रवासी एवं असंगठित श्रमिकों की समस्याओं एवं उनसे संबंधित समाधान का एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें भारतीय मजदूर संघ ने मजदूरों की तीन श्रेणियां बनाई हैं।
1. जो घर/गांव पहुंच गए हैं।
2. जो मजदूर मार्ग में अटके हैं।
3. अपने कार्यस्थल पर ही रूके हैं।
भारतीय मजदूर संघ ने अपने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 महामारी के कारण एक ओर जहां स्वास्थ्य को लेकर चिंता है, वहीं दूसरी ओर मजदूरों के रोजगार का संकट भी गहराता जा रहा है। जिन मजदूरों पर सबसे ज्यादा समस्याओं का अंबार है वे हैं प्रवासी मजदूर, जिनकी संख्या करोड़ो में है। 
भारतीय मजदूर संघ ने अपने इस पत्र में मार्ग में फंसे सभी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था एवं कार्यस्थल पर अटके मजदूरों के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने सहित कई मुद्दों पर सरकार को अपने सुझाव भी प्रेषित किए हैं। साथ ही संगठन ने निर्माण श्रमिकों, मत्स्य उद्योग, कृषि श्रमिक, बीड़ी उद्योगों, स्वरोजगार में कार्यरत मजदूरों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज एवं राहत की भी मांग की है।

Post a Comment

0 Comments