भारत सरकार ने आज केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया। यह बढ़ी हुई दरें जुलाई 2022 से लागू होंगी। जिसमे कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त माह का एरियर मिलेगा। अब कर्मचारीयों का मंहगाई भत्ता बढ़कर 38 प्रतिशत हो जायेगा। गौरतलब है की इससे पूर्व केंद्र सरकार ने मार्च महीने में मंहगाई भत्ते में इजाफा किया था जब जनवरी से बढ़कर 34 प्रतिशत हुआ था।
पेंशनर के लिए लिए भी मंहगाई भत्ते में राहत
कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने पेंशनरों के मंहगाई भत्ते में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई दरें जुलाई 2022 से लागू रहेंगी।
0 Comments